फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग के लिए जगह चिह्नित, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मांगे सुझाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद रेवाड़ी ने शहर में पार्किंग व्यवस्था के लिए तीन जगह चिह्नित की है। इनमें कानोड गेट, राव तुलाराम पार्क और मीट मार्केट के समीप झज्जर चौक हैं ताकि लोग वाहनों को सड़क व बाजारों के बीच में खड़ा न करें। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि उपायुक्त पंकज के निर्देशानुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ईओ ने बताया कि ऐसे प्लाट धारक जिनके पास 500 वर्ग गज या इससे अधिक जमीन 12 मीटर सड़क पर हो तो वे पार्किंग लाइसेंस नगर परिषद से 100 रुपये प्रति स्कवेयर प्रति वर्ष लाइसेंस फीस देकर प्राप्त कर सकते हैं। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि पार्किंग के रेट नगर परिषद द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। उपरोक्त स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए भू मालिकों से बातचीत चल रही है। शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर किसी के पास कोई सुझाव है तो वे अपने सुझाव दे सकते हैं ताकि पार्किंग व्यवस्था और अच्छे ढंग से की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें