फोटो : 13रेवाड़ी। अकेडमी में खिलाड़ी अभ्यास करते हुए। संवाद
राजगढ़। गांव टाकड़ी स्थित सवाई मान सिंह शूटिंग एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीत हासिल की है। 21 से 30 जुलाई तक दिल्ली में हुई 9वीं हरियाणा स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान जिले के 12 प्रतिभागी ऋषभ सिंह निवासी टाकड़ी, मोनिका निवासी सुलखा, दिग्विजय सिंह टाकड़ी, हिमांसी टाकड़ी, हर्षिता चौहान टाकड़ी, जिसंत यादव मोहनपुर, नीरू टाकड़ी, हर्ष मोहनपुर, नरेंद्र खरखड़ी, मोमिन्द्र टाकड़ी, गौतम टाकड़ी, युवराज चौहान टाकड़ी ने जीत हासिल करते हुए प्री-नेशनल में अपना स्थान बनाया है। एकेडमी के कोच रिटायर्ड सूबेदार मेजर कृष्ण सिंह ने बताया कि जुलाई के दौरान ही जयपुर में आयोजित 22वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में 5 प्रतिभागियों ने स्टेट क्वालीफाई करते हुए प्री-नेशनल के लिए अपना स्थान हासिल किया है। संवाद