फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोकी प्रमोशन व मांगों को लेकर बिजलीकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। सब डिविजन बुड़ौली के कर्मचारियों ने प्रधान लालसिंह की अध्यक्षता में हड़ताल के कारण कर्मचारियों की रोकी गई प्रमोशन व अन्य मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कोसली के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले कर्मचारियों ने डिविजन प्रांगन में धरना प्रदर्शन किया। प्रधान लाल सिंह ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकारों की नव उदारवादी नीतियां विशेषकर निजीकरण के विरोध में केन्द्रीय ट्रेड यूनियन, केन्द्र सरकार के कर्मचारी व राज्य सरकारों के कर्मचारी लगातार पिछले 25 वर्षों से हड़ताल करते आ रहे है जो कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की कन्वेंशन संख्या 151 के तहत मजदूर व कर्मचारी वर्ग का अधिकार है। जिसके तहत सरकार को निर्धारित समय से सूचना देकर कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर जाता है। ऐसे ही राज्य सरकार से अपने मांग पत्र पर कर्मचारी हड़ताल पर जाते रहे है। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगे हड़ताल के कारण प्रमोशन, एसीपी, वेतन बढ़तोरी व रिटारमेंट लाभों से तुरंत रोक हटाई जाए। कच्चे कर्मचारियों को अनुभाव के आधार पर वेतन, वेतन बढ़ोतरी की जाए। निगमों में नई भर्तियां होने पर कच्चे कर्मचारियों को हटाए जाने की बजाए खाली पड़े समान पदों पर समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें