कुंड आईटीआई में रोजगार मेला कल
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड में 22 सितंबर को रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्राचार्य सुरेंद्र यादव ने बताया कि रोजगार मेेले में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ऑटो मोबाइल एवं एवं कंप्यूटर आदि ट्रेडों के लिए हीरो मोटर्स कंपनी जयपुर तथा मिंडा कंपनी बावल साक्षात्कार लेकर युवाओं को रोजगार देगी।