फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंचा हुडा, कहीं हटाया तो कहीं चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
हुडा यानि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम शहर के सेक्टर तीन और चार की मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने सेक्टर में अतिक्रमणकारी दुकानदरों के अवैध कब्जे हटाए। जहां कब्जे नहीं हटाए गए, वहां पर दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को दो दिन में अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई। गौरतलब है कि शहर के सेक्टर तीन और चार की मार्केट में दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया था। हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों का बरामदे में से निकलना तक मुश्किल हो गया था। अतिक्रमण की मार झेल रही सेक्टरों की मार्केट की शिकायत सीएम विंडो से लेकर हुडा अधिकारियों तक को दी गई थी। तमाम शिकायतों के बाद हुडा विभाग की टीम सक्रिय हुई। मंगलवार को विभाग के ईओ सिद्धार्थ, एसडीओ अमन यादव के नेतृत्व में टीम सेक्टर तीन की मार्केट में पहुंची। तहसीलदार विकास कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया तथा बड़ी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने अतिक्रमणकारियों के सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को स्पष्ट कह दिया गया कि यह उनके लिए आखिरी चेतावनी है इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी।

अतिक्रमण को लेकर शिकायत मिली थी जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। -अमन यादव, एसडीओ, हुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें