रेवाड़ी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव ने बताया कि स्वच्छता में सुधार के लिए गांवो में सफाई कर्मी लगाने के लिए ग्राम पंचायतों में जनसंख्या के अनुसार नवसृजित पद और रिक्त पदों को भरने के लिए सफाई कर्मियों का चयन किया जाना है। इसके लिए 20 जून से 5 जुलाई 2019 तक प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक खण्ड कार्यालय रेवाड़ी में आवेदन जमा करा सकते है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को प्रात: 10 बजे खंड कार्यालय रेवाड़ी में साक्षात्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड रेवाड़ी की 21 पंचायतों में सफाई कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत घटाल महनियावास, रामुपरा, नंदरामपुर बास, मीरपुर में में दो-दो तथा ग्राम पंचायत ढालियावास, जैतडावास, काकोडिया, रामगढ, मालपुरा, चांदावास, नया गांव, महेश्वरी, कालूवास, पदैयावास, खलियावास, भटसाना, हांसाका, करनावास, लाधूवास अहीर, गंगायचा अहीर व डूंगरवास में एक-एक सफाई कर्मी का चयन किया जाना है।