विकास कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर पार्षद का घेराव कर नारेबाजी करते उत्तम विहार निवासी
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी रविवार सुबह शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित उत्तम विहार निवासियों ने अपने ही निवर्तमान पार्षद का घर घेर लिया और विकास कार्य ठप हल कराने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की ।शहरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार से विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वह दिल्ली रेवाड़ी सड़क मार्ग को जाम कर देंगे। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले कॉलोनी में अमृत योजना के तहत सी व व पेयजल पाइप लाइन का शिलान्यास पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापरीवास ने किया था लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है जबकि दूसरी कॉलोनी में काम पूरा तक कर दिया गया । लोगों का कहना है कि कुछ लोगों की मिलीभगत के चलते उनकी कॉलोनी में काम नहीं हो रहे हैं क्योंकि जो कॉलोनी अप्रूव्ड हो चुकी हैं उनके काम बंद है जबकि anprrove कॉलोनी में काम किए जा रहे हैंl