गांव कालाका के पास नहर से शव को निकाल ते मॉडल टाउन थाना पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी शहर के ट्रांसपोर्टर ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। नहर के पास ही ट्रांसपोर्टर की स्कूटी खड़ी मिली है । पुलिस स्कूटी की डिग्गी से एक जहर की पुड़िया भी बरामद की है। पुलिस शव को नहर से निकाल कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी करीब 45 वर्षीय व्यक्ति अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर गया था। लेकिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की ।इसी दौरान शहर की जवाहरलाल नेहरू कैनाल गांव कालका के पास किसी ने एक स्कूटी खड़ी हुई देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो नहर में पड़ा हुआ है शव भी दिखाई दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।