जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ की बाइक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला भक्ति नगर से चोर जनस्वास्थ्य विभाग एक एसडीओ की बाइक चोरी कर ले गए। वाहन में पर्स सहित अन्य बाइक के दस्तावेज भी थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक के बखेता गांव निवासी एवं जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने भक्ति नगर में किराए का मकान लिया है। बुधवार की रात को उन्होंने अपनी बाइक मकान के अंदर खड़ी की थी। रात के समय चोर बाइक चुराकर ले गए। सुबह जब बाइक नहीं मिली तो चोरी का पता चला। बाइक में पर्स भी थी। जिसमें एटीएम कार्ड, नकदी पहचान पत्र सहित बाइक के अन्य दस्तावेज भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।