फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वें दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जय किसान का आंदोलन जारी, ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्थानीय अनाज मंडी में जय किसान आंदोलन एमएसपी को लेकर धरना 22वें दिन भी जारी रहा। जय किसान आंदोलन की टीम ने मंगलवार को कृषि भारत सरकार, मुख्यमंत्री महोदय और हरियाणा के कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि जो किसान अपनी फसल मंडी में बेच रहा है। उनको आढ़तियों द्वारा जे फार्म नहीं दिए जाते हैं। जे फार्म मिलने पर किसान की अनभिज्ञता का लाभ व्यापारी लेता है। जागरूक नागरिक संगठन के जनरल सेक्रेटरी हरीश मलिक और सोशल कार्यकर्ता मनोज कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि जय किसान आंदोलन का यह कार्य सराहनीय है। इस मौके पर कामरेड दलीप सिंह, जगमाल सिंह, प्रधान राजबाला यादव, अधिवक्ता कुसुम यादव, बलवंत मिस्त्री, कृष्णआर्य, प्रो.अनिरुद्ध, आनंद यादव, पृथ्वी सिंह, नंबरदार धर्मपाल, रामअवतार यादव, अभय सिंह, मोहन यादव, रूप सिंह, देशराज, रामबीर, धर्मबीर, ईश्वर सिंह, सतप्रकाश शर्मा और रामनिवास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें