फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे की ओर से रींगस में होने वाले खाटू श्याम मेले के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेने चलाई जायेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रींगस-रेवाड़ी-रींगस, अजमेर-दिल्ली कैंट-अजमेर व रींगस-हिसार-रींगस के बीच मेला स्पेशल ट्रेने चलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि रेवाडी-रींगस मेला स्पेशल 22 फरवरी से 28 फरवरी तक रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात्रि 1.50 बजे रींगस पहुंचेगी तथा 23 फरवरी से एक मार्च तक रींगस से रात्रि 02.10 बजे रवाना होकर अलसुबह 5 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जिससे खाटू श्याम मेले में आने-जाने वाले श्रद्घालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें