मांगे नहीं मानी तो कर्मचारी 30 को करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आल हरियाणा कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन मुख्यालय हिसार की कार्यकारी की बैठक कोसली स्थित अभियंता कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान लाल सिंह ने की। बुधवार को बैठक में सब यूनिट कोसली का यूनियन के द्विवार्षिक चुनाव करवाए गए। राज्य प्रेस सचिव सुरेंद्र यादव व राज्य सदस्य किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े लुभावने वायदे किए थे कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन, सातवें के भत्ते लागू करवाने, जोखिम भत्ता, सार्वजनिक को निजी हाथों में सौंपने थे। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन में कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में सर्वसहमति से चुनाव हुए। इनमें प्रधान अमित कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान राजेश कुमार, उप प्रधान संदीप कुमार, सचिव यशपाल, सह सचिव विनोद कुमार, कैशियर विपिन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य खजान सिंह को बनाया गया है। बैठक में सर्कल सचिव धनराज, यूनिट सचिव विक्रम सिंह, अशोक कुमार, बुड़ौली प्रधान शीशराम, मुंशीराम, रामअवतार, राजकुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।