बडे़ वाहनों की एंट्री रहेगी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर 25 जनवरी की रात से 26 जनवरी की दोपहर साढे़ 12 बजे तक दिल्ली-जयपुर हाईवे से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि 25 जनवरी की रात को साढे़ आठ बजे से 26 जनवरी दोपहर साढे़ 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूध, फल, सब्जियों व अन्य आवश्यक वस्तुओं वाले वाहनों को ही गुरुग्राम की तरफ जाने दिया जाएगा और इनका प्रवेश बंद नही होगा। उन्होंने बताया कि संबधित थाना प्रभारियों को यातायात नियंत्रित करने के लिए निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि प्रवेश निषेध के दौरान भारी वाहन चालक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत नही है तो अपने वाहनों को न चलाएं।