फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल विंडो बनी वाहन मालिकों के लिए परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
कॉमर्शियल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगावाने के लिए ई दिशा केंद्र पर पर्ची काटवाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मिनी सचिवालय में ई दिशा केंद्र पर केवल एक खिड़की होने की वजह लोगों की लंबी लाइन लग जाती हैं। उल्लेखनीय है कि हाई एचएसआरपी के लिए प्रशासन ने 6 जनवरी अंतिम तारीख की हुई हैं, जिससे आम लोगों को पर्ची कटवाने के लिए दो या तीन घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने 31 दिसंबर तक तो रेडक्रॉस ऑफिस में पर्ची कटवाने के लिए विंडो बनाई हुई थी, लेकिन अब यह केवल मिनी सचिवालय में ही बनाई हुई है। जिससे लोगों की सुबह नौ बजे से ही लाइन लग जाती है। ऐसे में कई लोग घंटों इंतजार कर नंबर नहीं आने पर मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ता हैं। कई तो दो तीन दिन से लगातार पर्ची कटवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका नंबर आते ही खिडक़ी बंद हो जाती है।
---
यह कहना
मैं पिछले दो दिन से चक्कर काट रहा हूं। लेकिन केवल एक खिड़की होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
सुभाष कुमार, हरीनगर
----
केवल एक विंडो होने की वजह से कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में आम लोगों का काफी परेशानी हो रही है।
गुमान, नयागांव
---
पहले रेडक्रॉस ऑफिस पर्ची काट रहे थे अब यहां पर एक खिडक़ी होने की वजह से मैं दो दिन से पर्ची कटवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं।
अशोक कुमार, नया गांव
---
लोगों की समस्या को देखते हुए एक ओर विंडो चालू करवा दी है। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कुशल कटारिया, एसडीएम, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें