फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वर्गाश्रम में रोपे गए 151 पौधे

Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम ढाणी जाटूसाणा में पौधरोपण करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। ढाणी जाटूसाणा स्थित स्वर्गाश्रम में सोमवार को वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस दौरान 151 छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। पीठाधीश्वर स्वामी समर्पणानंद ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करनी चाहिए। पार्षद सुरेंद्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। हरिंद्र यादव ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर सूरजभान (95), ईश्वर यादव, इंद्रजीत, लाला राम, संजय लंबरदार, महेश फौजी, रोहित यादव, सूरजभान, शादीराम, दारा सिंह, अमृतलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें