फोटो: 12रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित आंबेडकर भवन गली नंबर-3 में आयोजित कष्ट निवा
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित आंबेडकर भवन गली नंबर-3 में मंगलवार को कष्ट निवारण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया। इस दौरान एचपीपीए स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के नेतृत्व में बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, अविवाहित पेंशन, विदुर पेंशन, लाडली पेंशन, बुढ़ापा पेंशन जैसी दर्जनों योजनाओं का ऑनलाइन सरलीकरण की प्रक्रिया को समझाकर उनका उपयोग करवाया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 500 से ज्यादा सरकारी योजनाओं से 55 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए है, इन योजनाओं से 2014 से 2024 तक हरियाणा में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। 2014 से भाजपा सरकार ने हरियाणा को नॉन स्टॉप आगे बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा में क्षेत्रवाद, भेदभाव होता था और युवाओं को नौकरी नेताओं के चक्कर काटने से मिलती थी। 2014 से 2024 तक हरियाणा में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने तारीफ की है। पढ़ी लिखी पंचायतों को पहला प्रदेश बना,कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी लाए, घर बैठे ऑनलाइन पहचान पत्र बनाने से 55 लाख परिवारों को 500 से ज्यादा योजनाओं का लाभ मिल रहा है।