फोटो : 02रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित रामलीला स्थल में भूमि पूजन और भगवान श्रीराम का ध्वजरोहण
धारूहेड़ा। मुख्य बाजार स्थित रामलीला स्थल लाला मनीराम बाग में श्री राम रामलीला क्लब की ओर से होने वाली 15 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ 19 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार शाम भूमि पूजन और भगवान श्रीराम का ध्वजारोहण किया गया। भूमि पूजन रतन चंद सैनी और दिलीप सिकरवाल ने किया। इसके बाद मंडल पदाधिकारियों और कलाकारों ने मंचन की तैयारियां व अभ्यास शुरू कर दिया। डॉ. अश्विनी शर्मा ने बताया कि रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए हास्य, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर लीलाधर सैन, रमेश सिकरवाल, डॉ. अश्वनी जोशी, पार्षद राहुल जोशी, राजकुमार शर्मा, गौतम शर्मा, मोंटी रंगा, नवल सैनी मौजूद रहे। संवाद