कोटा रवाना होने के लिए शहर के बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। देश के बड़े कोचिंग हब में शुमार राजस्थान के कोटा से रेवाड़ी के बच्चों को लेने के लिए रोडवेज डिपो से वीरवार सुबह 15 बसें रवाना हुई। बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बच्चों को कोटा से रेवाड़ी लाया जाएगा।
बता दें कि कोटा में रेवाड़ी जिले से करीब 200 से अधिक बच्चे कोटा में फासें हुए हैं और लगातार उनके परिजनों द्वारा प्रशासन से बच्चों को अपने घर पर लाने की गुहार लगाई जा रही थी। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद वीरवार सुबह 10:30 बजे रेवाड़ी से कोटा के लिए बसें रवाना हुई।