फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने दी जान
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोसली की विश्वकर्मा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। परिजनों की माने तो युवक विशाल पिछले काफी समय से नौकरी न मिलने से परेशान था। युवक ने जब फांसी लगाई तब घर में कोई नहीं था। जानकारी अनुसार फकीरचंद कोसली स्थित विश्वकर्मा कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार को घर में 30 वर्षीय विशाल के अलावा कोई नहीं था। विशाल की पत्नी बच्चों के साथ मायके जबकि मां भी उपचार के लिए गई हुई थीं। शुक्रवार दोपहर से शाम तक विशाल की मां ने उसे कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिलने पर विशाल के दोस्त को घर भेजा। रात को घर पहुंचे विशाल के दोस्त ने शव को पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा। मामले की जानकारी पर आनन-फानन में परिजन घर पहुंचे, वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विशाल पिछले काफी समय से नौकरी के लिए परेशान था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें