श्रीकृष्ण भवन में फ्री चिकित्सा शिविर का लाभ उठाते आमजन। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव ने बताया कि शिविर में 147 मरीजों ने निशुल्क ओपीडी सेवा ली। दवाइयां भी दी गईं। शिविर में डॉक्टर रवि राव ने मेडिसिन में, डॉक्टर अनिल यादव ने हड्डी रोग में, डॉक्टर सुनील यादव ने सर्जरी में, डॉक्टर गौतम यादव ने नेत्र रोग में, डॉक्टर अजीत सिंह यादव ने चर्म रोग में व डॉक्टर मनीष यादव ने ईएनटी में सेवा प्रदान की। इसके अलावा डॉक्टर पूर्ण सिंह यादव ने मरीजों को फिजियोथेरेपी से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभ आदि से अवगत कराया। शिविर में प्रधान रामबीर यादव, डॉक्टर यशपाल यादव, गोकल राम, दुलीचन्द, सुरेंद्र सिंह व बिक्रम ने सहयोग प्रदान किया। संवाद