शिविर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव ने बताया कि शिविर में कुल 146 मरीजों को मुफ्त ओपीडी सेवाएं और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. एसपी यादव ने मेडिसिन, डॉ. अनिल यादव ने हड्डी रोग, डॉ. पवन यादव ने न्यूरो सर्जरी, डॉ. योगेंद्र यादव ने चर्म रोग, डॉ. प्रीति यादव ने नेत्र रोग, डॉ. अनिल यादव ने दंत रोग तथा डॉ. अमन यादव ने स्त्री रोग से संबंधित मरीजों को परामर्श और उपचार दिया। मौके पर लैब से संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर को सफल बनाने में सभा के प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशि भूषण, अमर सिंह, गोकल राम और अशोक सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।