फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान का अधिकार का प्रयोग करने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। इसके लिए दूरभाष नंबर 9416464748 पर फोन कर सुविधा के लिए सूचना दें सकते है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी एप को भी डाउन लोड करके सूचना दे सकते है। ये एप दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से लाने और ले जाने के कार्य में मदद करेगा और उन्हें चुनाव से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध करवाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजन बीडीपीओ बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्र के बीडीपीओ जाटूसाना, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के बीडीपीओ रेवाड़ी को भी दिव्यांगजन ट्रांसपोर्ट के लिए सूचना दे सकते है। एप के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उपरोक्त नंबर व तीनों विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त बीडीपीओ को भी ट्रांसपोर्ट सुविधा के लिए नोट करा सकते है। शर्मा ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए बूथों तक लाने तथा मतदान उपरांत उन्हें घर तक वापस पहुंचाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में 3720 दिव्यांग मतदाता है जिसमें 523 जो देखने में असक्षम है, 425 ऐसे है जो सुन व बोल नहीं सकते, 2163 ऐसे है जो चलने में असमर्थ है, इसके अतिरिक्त 609 अन्य प्रकार से दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र में 1191, कोसली विधानसभा क्षेत्र में 1769, रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 760 दिव्यांग मतदाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें