फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क का उद्घाटन पत्थर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा बावल में जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल द्वारा नौ दिन पूर्व किए पार्क के उद्घाटन पत्थर को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका की ओर से बावल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर पालिका के सचिव ने शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल द्वारा राव तुलाराम पार्क का उद्घाटन किया गया था। प्राणपुरा रोड पर लगाए पत्थर को असामाजिक तत्वों ने 26 फरवरी को तोड़ दिया। बावल थाना पुलिस ने नपा सचिव की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें