फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीद में पटवारी सहित चार पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। साल्हावास रोड निवासी एक व्यक्ति ने पटवारी सहित चार लोगों पर जमीन खरीद में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कोसली थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साल्हावास रोड निवासी संदीन ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी कमलेश, संदीप व तमन्ना उर्फ निशा से 28 जनवरी 2013 को जमीन के लिए इकरार नामा किया था। इकराननामा में दर्ज जमीन में कमलेश, संदीप व निशा के हिस्से पर किसी प्रकार का लोन नहीं दर्शाया गया था। नई फर्द निकलवाने के बाद उसे धोखाधड़ी के बारे में पता लगा। वर्ष 2004-05 में की जमा बंदी में पटवारी ने लोन दर्शाया हुआ है। जबकि वर्ष 2009-10 की जमा बंदी में लोन जिक्र नहीं है। पटवारी विक्रम ने दो बार अलग-अलग तरीके से इंतकाल मंजूर कराया था। इंतकाल के मंजूर करने की तारीखें भी अलग-अलग दर्शाई हुई है। उन्होंने 17 फरवरी 2017 को एसडीएम कोसली, तहसीलदार व सीएम विंडो पर भी दी। शिकायत पर उपायुक्त ने मामले की जांच एसडीएम को सौंपी थी। जांच में पता लगा कि विक्रम पटवारी ने फर्जी इंतकाल दर्ज किया तथा तथ्यों को छुपा कर नकल जारी की। कोसली थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर कमलेश, संदीप, तमन्ना व विक्रम पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें