फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ओवरलोड सहित 14 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर ओवरलोड सहित 14 वाहन जब्त
विज्ञापन

रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन सचिव एवं एडीसी प्रदीप दहिया ने रविवार शाम 7 बजे दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बणीपुर चौक एवं कसौला चौक पर कार्रवाई करते हुए 14 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में ओवरलोड डंपरों के साथ बगैर परमिट के चल रही निजी बस थीं। आरटीए सचिव द्वारा इन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि रविवार छुट्टी होने कारण रात के समय ऐसी बसें जिनके पास परमिट व टैक्स अदा नहीं किया हुआ है उनको पकड़ने के लिए विशेष चेकिंग की जा रही है। भविष्य में भी उनका यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बणीपुर चौक एवं कसौला चौक पर की कार्रवाई में एक बस बगैर परमिट के चल रही थी जबकि 13 वाहन ओवरलोड है जिनको जब्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें