फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों को लेकर कोई भी पार्टी गंभीर नहीं: योगेंद्र यादव....

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के हितों को लेकर कोई भी पार्टी गंभीर नहीं : योगेंद्र यादव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वराज इंडिया पार्टी के जय किसान आंदोलन की तरफ से शहर की नई अनाज मंडी में 52 दिन से पूरी फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर चल रहा धरना वीरवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी किसानों की बेहतरी नहीं चाहती है इसलिए हर बार किसानों को सरकार के झूठ का आश्वासन से मोटा नुकसान झेलना पड़ता है। धरना समाप्त किए जाने के बाद उन्होंने एडीसी को चार सूत्रीय फार्मूले के साथ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। चार सूत्री फार्मूला पेश किया। संपूर्ण कर्ज माफी, फसलों का पूरा मूल्य व गांव के हर मजदूर को काम दिए जाने के अलावा उन्होंने पूर्ण शराबबंदी का नारा दिया। उन्होंने कहा कि सरकारों की कमजोरी से किसान लेनदार से देनदार बन गए। हरियाणा में भी हजारों किसानों को सरसों का समर्थन मूल्य नहीं मिला लेकिन जय किसान आंदोलन के धरने के बाद इस बार रेवाड़ी मंडी में दोगुनी सरसों खरीद की गई जिससे किसानों को सीधे तौर पर 8 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। इस अवसर पर योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों को अपना हक हासिल करने के लिए संघर्ष करना होगा तथा अब अहीरवाल को भी कुछ लोगों की जय-जय करने की बजाय जागना होगा। युवा जागा है लेकिन अभी बहुत बदलाव होना चाहिए। इससे पूर्व अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। धरना समाप्त करने के बाद पदाधिकारी सचिवालय पहुंचे तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें