राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित एक रेस्तरां में राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव राजकुमार सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रविन्द्र यादव एडवोकेट, गढ़ी बोलनी मंडल अध्यक्ष राजेश डागर, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह पांचाल, महामंत्री सुरेश सैनी, ओबीसी मोर्चा रेवाड़ी की उपाध्यक्ष निशा सैनी अधिवक्ता, किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रामपाल, जयपाल, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष नवीन रोहिल्ला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद भूपेंद्र यादव व युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव का स्वागत किया।