बलिदान दिवस : रेवाड़ी में धारा-144 लागू
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों की याद में आयोजित बलिदान दिवस के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। डीएम पंकज ने जिले में धारा-144 लागू करने के साथ ही चौराहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। उधर, जाट समाज की ओर आरक्षण आंदोलन में शहीद लोगों की याद में बावल के गांव रानौली में कार्यक्रम रखा गया है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के जिला संयोजक जीत राम लोर ने बताया कि रानौली में स्थित जाट भवन में शहीदों की याद में दो मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।