फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20वें एडवेंचर कैंप में जिले के 26 छात्रों

विज्ञापन
विज्ञापन
20 वें एडवेंचर कैंप में जिले के 26 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से राज्य कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार के संयोजन में मध्यप्रदेश के पंचमढ़ी में 20वां अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें रेवाड़ी के 26 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रवक्ता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जाटूसाना से एक, बोडिया कमाल पुर से दो, लिलोढ़ से 3 व खोरी से एक छात्र ने भाग लिया। रावमा विद्यालय माजरा भालखी से जयप्रकाश विज्ञान अध्यापक के नेतृत्व में सात सदस्यीय स्काउट दल में स्काउट योगेश कुमार, रमन कुमार, प्रवीण कुमार, मोहित कुमार, हेमंत, रितेश और साहिल ने भाग लिया। रावमा विद्यालय पाली से 6 छात्राओं ने प्रवक्ता निशा के नेतृत्व में और राजकीय विद्यालय आकेड़ा से 6 छात्राओं ने प्रवक्ता पूनम यादव के नेतृत्व में कैंप में भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों से रॉक क्लाइम्बिंग, रेप्पलिंग, वैली क्रासिंग, नोकायन, निशानेबाजी, घुड़सवारी, मंकी क्रॉलिंग आदि साहसिक गतिविधियां करवाई गईं जिसमें रेवाड़ी के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिले के दल द्वारा एडवेंचर कैंप को सफलतापूर्वक पूरा करके रेवाड़ी में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया ने बधाई दी। उन्होंने जिले के सभी विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके सक्षम हरियाणा का स्वप्न साकार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें