फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में केएलपी ने राजकीय महाविद्यालय बावल को हराया
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में सोमवार को इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें लड़कों के वर्ग में चार टीमों ने भाग लिया। वहीं लड़कियों की टीम का ट्रायल लिया गया। लड़कों की प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज का दबदबा रहा। पहले मैच में ही केएलपी कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय बावल को पराजित किया। दूसरा मैच राजकीय कॉलेज कंवाली ने अहीर पीजी कॉलेज को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में केएलपी कॉलेज की टीम ने राजकीय कॉलेज कंवाली को 32-17 अंकों से पराजित किया। विजेता टीम मार्च में होने वाले इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में आईजीयू का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान अहीर कॉलेज ने प्राप्त किया। खेल निदेशक प्रो. संतोष शर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी में जुटने आह्वान किया। सतीश खुराना ने समापन अवसर पर अध्यक्ष की भूमिका निभाई। एथलेटिक्स कोच देवेंद्र ढाका, सुरेंद्र मलिक, अमित ने मैच रैफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजकमल, रामबीर, बावल कॉलेज से रेखा, श्रीपाल सिंह तथा स्कोरर के रूप में अरविन्द गुर्जर एवं भगवान दास ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें