फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईकें जींद जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी बोलनी मंडल से 350 बाइक जाएंगी जींद : यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह संयोजक महाबीर सिंह यादव ने कहा कि 15 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में जींद में होने वाली मोटरसाइकिल रैली में गढ़ी बोलनी मंडल के 69 बूथों व 10 शक्तिकेंद्रों से 350 बाइक जाएंगी। वह बुधवार को पार्टी के गढ़ी बोलनी मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। भाजपा गढ़ी बोलनी मंडल प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जींद में 15 फरवरी को होने वाली इस मोटरसाइकिल रैली को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मंडल के अध्यक्ष सुंदरलाल बिठवाना ने बताया कि सभी कार्यकर्ता खासकर युवा जींद तक यातायात के नियमों की पालना करते हुए जाएंगे तथा स्वच्छता का संदेश भी देंगे। उन्होंने बताया कि रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी बड़े नेता भी बहादुरगढ़ से जींद तक कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिलों से ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इस अवसर पर मंडल के हरद्वारी लाल, संजीव पालक, हनुमान छावड़ी, होशियार सिंह कसाना, पवन कुमार अधिवक्ता, सुबेसिंह अधिवक्ता, निहाल सिंह जड़थल, विरेंद्र यादव, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कर्मवीर, सुबेसिंह पातुहेड़ा, विनोद कुमार, राजेन्द्र, मांगेराम शर्मा पालक, रमेश ठेकेदार, कैलाश जांगिड़ व खुशाीराम चौकन समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें