फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 141 मरीजों की जांच हुई

Mon, 04 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। ​शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को यादव कल्याण सभा की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव ने बताया कि 141 मरीजों की जांच की गई। दवाइयां भी प्रदान दी गईं। डॉक्टर एचआर यादव ने मेडिसिन में, डॉक्टर सिद्धार्थ यादव ने हड्डी रोग में, डॉक्टर पवन यादव ने न्यूरो सर्जरी में, डॉक्टर सर्वेश यादव ने नेत्र रोग में व डॉक्टर योगेंद्र यादव ने चर्म रोग में ओपीडी सेवा प्रदान की। इस मौके पर प्रधान रामबीर यादव, डाक्टर यशपाल यादव, जसवंत सिंह यादव, अमर सिंह,राम सिंह, गोकल राम, सुरेंद्र सिंह व बिक्रम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें