फोटो : 9शिविर में मरीज की जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 138 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गईं। सभा के प्रवक्ता प्रो सतीश यादव ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निशुल्क उपचार किया। सरकारी अस्पताल के पीएमओ सुरेंद्र सिंह यादव ने कैंप का दौरा किया। इस मौके पर प्रधान रामबीर यादव, जसवंत सिंह, शशिषण, अमर सिंह और रामसिंह मौजूद रहे।