रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली और बावल अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ती जा रही है। तीनों अनाज मंडियों में 2 लाख 44 हजार 639 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से एक लाख 10 हजार 928 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। अभी 1 लाख 33 हजार 711 क्विंटल सरसों का उठान होना है। भुगतान की राशि साथ में ही जारी की जा रही है। 9 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
दूसरी तरफ तीसरे दिन भी अनाज मंडियों में आवक नहीं होने से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण गेहूं मंडियों में बहुत कम पहुंच रहा है। इसके अलावा काफी किसान गेहूं की कटाई में लगे हुए हैं। अगर गेहूं मंडी में एकदम से पहुंचने लगा तो समस्या हो जाएगी। कारण यह है कि सरसों उठान का कार्य काफी धीमा चल रहा है। कम से कम 70 प्रतिशत तक उठान अभी तक हो जाना चाहिए था। हैफेड की ओर से अभी तक रेवाड़ी अनाज मंडी में 53115, कोसली में 125270 तथा बावल अनाज मंडी में 66251 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।
इन गांव के किसानों की होगी सरसों की खरीद
वीरवार : धारूहेडा, महेश्वरी, भटसाना, रसगण, लाखनौर, अकबरपुर, नान्धा, बलवाडी, पीथडावास, बधराना, बेरवाल, चिरहाडा, रामसिंहपुरा, रसियावास, साबन, मुकन्दपुर बसई, गुजरवास, झाल, जाहिदपुर, कोसली, दिदौली, ढोकिया,
शुक्रवार : मौलावास, कान्हावास, बाम्बड, फतेहपुरी, मांढैया कलां, कालका, पैदयावास, शहबाजपुर, पांचौर, अलावलपुर, भाडावास, बनीपुर, बाधौज, किशनपुर, रायपुर, गुर्जर माजरी, जयसिंहपुर खेड़ा, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेशियावास, हालुहेड़ा, हांसावास
शनिवार : मीरपुर, गोकलपुर, ततारपुर ईस्तमुरार, सुनारिया, पंचलई, बगडवा, सांपली, टींट, तिहाडा, नागंल उगरा, नांगल शहबाजपुर, नंगली परसापुर, अलावलपुर, जुड्ड़ी, कारोली, मुन्दड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां, बालधन खुर्द
सरसों की खरीद जारी है। उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी।- प्रवीण, हैफेड, डीएम