फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कुशासन से लोग परेशान: कैप्टन अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती जनता : कैप्टन अजय यादव
विज्ञापन

रेवाड़ी (बावल)। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन से देश एवं प्रदेश की जनता बेहद जल्द छुटकारा पानी चाहती है। इसके लिए जनता को चुनाव का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है ताकि झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को लोग सबक सिखा सके। कैप्टन अजय यादव बुधवार को गांव रालियावास, निगानियावास, पीथनवस व लोधाना में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग परेशान हो चुके हैं। भाजपा केवल मौका परस्त पार्टी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीडीपी से समर्थन वापस लिया है इससे पहले इतने शहीदों की शहादत का क्या होगा। सरकार बनी तब से तो भाजपा पीडीपी की हां में हां मिलाती रही और अब उनका साथ छोड़ दिया है। देश की जनता भाजपा की नीतियों को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि देश को विकास के रास्ते पर दोबारा से लाना है तो कांग्रेस पार्टी को सत्ता की चाभी सौंपनी होगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में प्रतिभा है कि वो देश को विकास के रास्ते पर रफ्तार दे सकते हैं। जवान, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और युवाओं को सिर्फ राहुल गांधी ही साथ लेकर चल सकते हैं। यादव ने कहा कि रेवाड़ी में आपराधिक घटनाओं से साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें