फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीफोन अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की टेलीफोन अदालत 21 मार्च को
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से जिला रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ के टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए 21 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय में टेलीफोन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता 17 मार्च तक अपनी शिकायत सहायक महाप्रबंधक कार्यालय में दे सकते हैं। जिन पर सुनवाई के बाद टेलीफोन अदालत में मौके पर ही समाधान किया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक प्रशासन यशपाल सिंह ने बताया कि इसमें कोई भी उपभोक्ता अपनी तीन माह पुरानी शिकायत दे सकते हैं जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसमें टेलीफोन बिल में गड़बड़ी, नए एवं स्थानांतरित कनेक्शनों को नहीं लगाया जाना, टेलीफोन कनेक्शन कटवाने से संबंधित समस्या सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जिला रेवाड़ी के साथ महेंद्रगढ़ के भी उपभोक्ताओं की शिकायत यहीं पर सुनी जाएगी। शिकायतकर्ता उपभोक्ता अपनी शिकायत 17 मार्च तक कार्यालय में दे सकते हैं जिसमें नाम, पता, टेलीफोन नंबर तथा विवाद का विवरण दे सकते हैं। न्यायालय में विचाराधीन मामलों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें