मांगें नहीं मानीं तो मनाएंगे काली होली, आंगनबाड़ी वर्कर्स की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को सातवें दिन भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधान तारा देवी की। धरने में सचिव कृष्णा देवी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हाजिर थे। कृष्णा देवी ने प्रस्ताव रखा कि सरकार को लगातार मांग पत्र दिए जा रहे हैं। सरकारी ने हमारी मांगें नहीं मानी तो हम काली होनी मनाएंगे। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार तथा कविता जैन का पुतला नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में दहन किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सांस्कृतिक संगठन हरियाणा की सचिव प्रीति, बिंदु शर्मा, विद्या, मंजू, मीनाक्षी, अनीता, हरि सिंह मुलोधिया, बलराम, संतोष, विजय पाल, बीना, तारा, कमला, सुषमा, किरण आदि मौजूद थे।