आरटीए के सहायक सचिव का एक दिन का कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय के सहायक सचिव का एक दिन का वेतन कटेगा। उपायुक्त पंकज ने काम में लापरवाही बरतने पर सहायक सचिव का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि मीटिंग में न तो सहायक सचिव थे और न ही उन्होंने संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचना दी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जिला उपायुक्त ने रोड सेफ्टी को लेकर बुुलाई थी। मीटिंग में उपायुक्त ने यह आदेश दिए।