फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में 130 मरीजों ने कराया इलाज

विज्ञापन
शिविर में जांच करते चिकित्सक। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की ओर से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।यादव सभा के प्रवक्ता प्रो. सतीश यादव के अनुसार इस बार शिविर का 130 मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. रवि राव ने मेडिसिन, डॉ. प्रशांत यादव ने हड्डी रोग, डॉ. प्रद्युम्न यादव ने सर्जरी (मूत्र रोग), डॉ. निशा यादव ने नेत्र रोग और डॉ. कोमल यादव ने दंत रोग में मरीजों का उपचार किया। शिविर के आयोजन में अमर सिंह, राम सिंह, गौकल राम और अशोक सहित अन्य सहयोगियों ने भी योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें