फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्रों की हत्या के मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की--22

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्रों की हत्या के मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गुडियानी के शमशान घाट में मृत अवस्था में मिले दो छात्रों की मौत के मामले में आरोपियों का सुराग नहीं लगाए जाने से नाराज ग्रामीण सोमवार को डीएसपी से मिले। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द एसआईटी गठित करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सरपंच मनोज राजौरा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने डीएसपी गजेंद्र शर्मा से मिलकर बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव निवासी दो छात्र अनिल व कुणाल के शव गांव के शमशान घाट में मिले थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पडोसी गांव का एक लड़का दोनों मृतकों को घर से बुलाकर ले गया तथा सीआईए ने उससे पूछताछ भी की मगर बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। मामले में 25 जून तक कार्यवाही नहीं हुई तो वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार व रिश्तेदार अतिरिक्त महानिदेशक शकील अहमद से पंचकुला में मिले और उन्होंने तुरंत प्रभाव से एसपी रेवाड़ी को एसआईटी गठित करने के आदेश दिए,लेकिन अभी तक एसआईटी गठित नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें