नमाज अता करके ईद के लिए की खरीदारी
रेवाड़ी। शनिवार को ईद के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह नजर आया। शहर के राजीव नगर स्थित मस्जिद में समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। शुक्रवार की नमाज होने के कारण काफी संख्या में नमाजी उमड़े जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार के नमाजी अधिक थे। मस्जिद के बाहर ही खरीदारी के लिए कुछ दुकानें नजर आईं। इसके अलावा बच्चों में भी उत्साह काफी था। इसके लिए ज्यादातर बच्चों ने नए कपड़ों की खरीदारी की। मुस्लिम समाज के प्रधान मुबीन खान ने बताया रमजान में रोजे खोलने के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया तथा सुबह ईद के मौके पर विशेष नमाज अता की जाएगी।