फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक विज्ञापनों से बचने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी को लेकर बहकावे में न आएं किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रेवाड़ी की ओर से सभी खाद विक्रेताओं (को-ऑपरेटिव एवं प्राइवेट) और जिले के किसानों को सब्सिडी को लेकर चल रहे भ्रामक विज्ञापन से बचने की सलाह दी है। उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग रेवाड़ी ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया की ओर से खाद सब्सिडी (खाद पर दिया जाने वाला अनुदान) एक जनवरी 2018 से सीधे किसानों के खाते में आने को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। किसानों की ओर से खाद खरीदने में कोई जल्दबाजी न की जाएं। किसान किसी प्रकार के भ्रम में न आएं। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ही खाद की खरीद करें। उन्होंने सभी खाद विक्रताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी बिक्री पहले की तरह जारी रखें और खाद बिक्री पीओएस मशीन द्वारा ही करें। उन्होंने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें