आज बंद रहेंगे निजी अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर मेडिकल काउंसिल बिल के विरोध में मंगलवार सुबह छह से शाम छह बजे तक जिले के सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। आईएम के जिला प्रधान डॉ. करतार सिंह ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर हुुआ है, जिसके चलते देश के सभी निजी अस्पतालों में इस दौरान ओपीडी नहीं होगी। केवल इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केस ही देखे जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में इस बिल से क्वेकुरी (मिथ्या चिकित्सा), ब्रिज पाठ्यक्रम को बढ़ावा मिलने, जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर दुष्प्रभाव पड़ेगा, नेशनल एग्जिट परीक्षा-छात्रों पर अनुचित व अत्यधिक तनाव व दबाव, प्रोफेशनल बॉडी को हटाकर उसमें नुमाइंदों एवं राजनेताओं के हाथ में सारी चिकित्सा शिक्षा देने का विरोध आदि बातें कही गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी निजी अस्पताल सीईए के विरोध में बंद रहे थे।