फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फन दौड़------7 से 10

विज्ञापन
विज्ञापन
रन फॉर फन के लिए दौड़े 150 खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खेल विभाग की ओर से शहीद ऊधम सिंह जयंती के अवसर पर रन-फॉर-फन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ को भीम अवार्डी सतबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ सैनिक स्कूल से शुरू हुई और राव तुलाराम स्टेडियम में समापन किया गया। दौड़ समाप्त होने पर सभी खिलाड़ियों की ओर से डीएसपी गजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया। खिलाड़ियों ने सारे स्टेडियम की सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएसपी ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि हमें अपने आसपास के क्षेत्र की स्वयं साफ सफाई करनी चाहिए। सफाई होने के कारण वातावरण भी स्वच्छ रहेगा, जिससे बीमारी फैलने का भय नहीं रहेगा। इस अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग व अन्य प्रशिक्षण केंद्र ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें