फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर,,,

विज्ञापन
विज्ञापन
रविशंकर बने जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इस दौरान रविशंकर शर्मा 668 मतों से जीतकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। चुनाव में कुल 28,364 मत डाले गए, जिसमें रविशंकर शर्मा को 13,590 मत मिले, वहीं नेमीचंद शर्मा ने 12,922 मत प्राप्त किए। बलराम शर्मा ने 1502 और शिवनारायण शर्मा ने 143 मत हासिल किए। वहीं 207 मत रद्द हुए। रविशंकर के समाज के राष्ट्रीय प्रधान बनने पर राजकुमार शर्मा, नरेश शर्मा, आरडी शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, महेंद्र सिंह शर्मा, दौलतराम शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, राम प्रताप शर्मा ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें