रेवाड़ी। पुलिस ने पिछले तीन दिनों में बिना नियमानुसार नंबर प्लेट, अधूरी या नियमों का उल्लंघन करने वाली नंबर प्लेट वाले 121 वाहन जब्त किए गए हैं। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि कई आपराधिक मामलों में बिना नंबर या अस्थायी नंबर प्लेट वाले वाहनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से बिना नंबर प्लेट या अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहन न चलाने की अपील की है। अस्थायी नंबर प्लेट की अवधि पूरी होने पर स्थायी नंबर लगवाने के साथ ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की भी अपील की गई है। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।