रविवार को जिले में कोरोना ने 12 नए पॉजिटिव के साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 147 पर पहुंच गया है। वहीं 16 नागरिक कोरोना से ठीक हुए, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग ने रविवार को 1098 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 182079 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 170461 लोग निगेटिव और शेष 11618 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 77 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। रविवार को मिले संक्रमितों में शहर से 6, हुसैनपुर से 1, धारूहेड़ा से 3, कोसली से 2 व टांकड़ी से 1 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ठीक होने वालों में रेवाड़ी शहर से 8, कोसली से 2, प्रागपुर से एक, गोलकगढ़ से एक, मीरपुर से दो व धारूहेड़ा से दो नागरिक सहित 16 नागरिकों ने कोरोना को मात दी।