अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करती टीम। संवाद
भिवाड़ी। जलदाय विभाग ने शनिवार को राजीव गांधी एनक्लेव सोसाइटी में पानी के 12 अवैध कनेक्शन काट दिए। यह कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता रेणु चौधरी की मौजूदगी में की गई। विभाग की टीम ने पूरे इलाके में अवैध कनेक्शन चिह्नित किए और उन्हें तुरंत काट दिया। कनिष्ठ अभियंता रेणु चौधरी ने कहा कि विभाग अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से पानी का कनेक्शन ले और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।