रेवाड़ी। शिविर में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक। स्रोत: संस्था
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में यादव कल्याण सभा द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभा प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव के अनुसार शिविर में 119 मरीजों ने ओपीडी सेवाएं ली। उन सभी को दवाइयां भी प्रदान की गई। शिविर में डॉक्टर रवि राव ने मेडिसिन में, डॉक्टर अनिल यादव ने हड्डी रोग में, डॉक्टर अभिनव राव ने सर्जरी में व डॉक्टर कोमल यादव ने दंत रोग में ओपीडी सेवा दी। संवाद