स्वास्थ्य विभाग द्वारा कमरे के बाहर चस्पा या गया नोटिस
- फोटो : AMAR UJALA
बावल औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत एक कंपनी कर्मी मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया तो स्वास्थ्य विभाग ने उसको किराए के कमरे पर ही आइसोलेट कर दिया ।जबकि यहां पर पहले से ही तीन दोस्त किराए पर रहते हैं ।इसको देखते हुए कंपनी कर्मचारी मंगलवार की रात को ही कमरा छोड़ कर वहां से फरार हो गया। फरार होने की सूचना सुबह मकान मालिक को पता चली तो उसने पुलिस में स्वास्थ विभाग को इसके बारे में बताया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पूरे मोहल्ले में भी डर का माहौल है , कहीं कंपनी कर्मचारी के चलते कॉलोनी में संक्रमण न फैल जाए।